Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

खड़गे को इंडी गठबंधन का चेयरमैन बनाए जाने पर तृणमूल की प्रतिक्रिया : ममता ने तो यही कहा था

तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी तो यही सुझाव दिया था। तब इतने दिनों तक इसमें देर क्यों की गई?

13 Jan 2024

खड़गे को इंडी गठबंधन का चेयरमैन बनाए जाने पर तृणमूल की प्रतिक्रिया : ममता ने तो यही कहा था

कोलकाता। केंद्र की सत्ता से नरेंद्र मोदी सरकार को हटाने के लिए बने विपक्षी इंडी गठबंधन की शनिवार को हुई वर्चुअल बैठक में पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की ओर से ना तो सुप्रीमो ममता बनर्जी शामिल हुईं और ना ही उनके प्रतिनिधि के तौर पर किसी और नेता ने शिरकत की। हालांकि इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को गठबंधन का अध्यक्ष बनाया गया है। इसे लेकर तृणमूल ने संतोष जहर किया है। तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी तो यही सुझाव दिया था। तब इतने दिनों तक इसमें देर क्यों की गई?

इधर सूत्रों ने बताया है कि तृणमूल कांग्रेस गठबंधन की कार्यशैली से खुश नहीं है। पार्टी के एक नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया है कि कांग्रेस अपने तरीके से गठबंधन को चलाने की कोशिश कर रही है। भाजपा पर दबाव बनाने के लिये ऐसा संकेत दिया जा रहा है कि कांग्रेस के नेतृत्व में सभी दल एक हो रहे हैं जबकि ऐसा है नहीं। इसलिए तृणमूल कांग्रेस बहुत अधिक उत्साहित नहीं है। शुक्रवार को अचानक गठबंधन की वर्चुअल बैठक की घोषणा से तृणमूल ने नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि दूसरे दलों से सलाह नहीं ली जा रही है। पार्टी का कहना है कि शनिवार को वर्चुअल बैठक में भी कुछ खास चर्चा नहीं हुई और केवल अध्यक्ष का चुनाव करके बात खत्म कर दी गई। जबकि कायदे से सीट बंटवारे पर अंतिम निर्णय लिया जाना चाहिए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News